डेढ़ साल पहले हुई थी जुबिन नौटियाल की शादी:पिता बोले- बचपन की दोस्त के साथ सात लिए फेरे, अब सामने आई जानकारी

उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है। उन्होंने उत्तराखंड में बेहद ही ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। शादी में केवल परिवार के सदस्य और नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे। अब जुबिन नौटियाल अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता रामशरण नौटियाल ने कहा कि शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, जिसकी जानकारी अब साझा की गई है। कौन हैं जुबिन नौटियाल? जुबिन नौटियाल ने सॉफ्ट आवाज के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उन्हें प्लेबैक सिंगिंग के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज के कारण उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। जुबिन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक रियलिटी शो X Factor India से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में गाने गाने शुरू किए और धीरे-धीरे हिट सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। उनके गाए कई गाने सुपरहिट रहे हैं। ‘रातां लंबियां’, ‘तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘काबिल हूं’ और ‘अंख लड़ जावे’ जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उनकी आवाज खासतौर पर रोमांटिक और इमोशनल गानों के लिए पसंद की जाती है। जुबिन नौटियाल की देशभर में मजबूत फैन फॉलोइंग है। वह लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जुबिन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर खबरें चर्चा में हैं, हालांकि इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *