सारा अर्जुन को वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने घेरा:धुरंधर 2 की एक्ट्रेस को भीड़ से पिता ने बचाया, मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची थीं

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्ट्रेस सारा अर्जुन रविवार को आईपीएल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बाद सारा को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान उनके पिता और एक्टर राज अर्जुन को अपनी बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए बॉडीगार्ड की तरह स्थिति संभालनी पड़ी। परिवार के साथ मैच देखने पहुंची थीं सारा सारा अर्जुन रविवार को अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर टीम को चीयर किया। पूरे मैच में वह एक्साइटेड दिखीं, लेकिन बाहर निकलते समय अफरा-तफरी मच गई। पिता ने भीड़ से बचाकर कार तक पहुंचाया फैंस ने उन्हें देखते ही सेल्फी के लिए भीड़ लगा दी। भीड़ सारा के काफी करीब आ गई, जिससे स्थिति असहज हो गई। ऐसे में राज अर्जुन ने तुरंत बेटी को प्रोटेक्ट किया और उन्हें भीड़ से निकालकर कार तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हैं, जिनमें राज अर्जुन बेटी को सुरक्षित निकालते दिख रहे हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा ने 6 साल से कम उम्र में एक्टिंग शुरू की। उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘जय हो’ और ‘जज्बा’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। हाल ही में उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *