यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) की सेहत में अब सुधार हो रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश में हुए भयानक एक्सीडेंट के बाद वे अस्पताल में भर्ती थे। अब अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इमोशनल होकर बताया कि कैसे अनजान लोगों ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में टूटने से बचा लिया। फैंस के परिवार से मिला साथ अनुराग ने रविवार (22 मार्च) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें हजारों लोगों के कॉल और मैसेज आए। अनुराग ने कहा, “कई ऐसे लोग जिनसे मेरा खून का रिश्ता नहीं है, उन्होंने मुझे वीडियो कॉल किए और डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया। बहनों और भाइयों ने कहा कि वे हर चीज के लिए मेरे साथ खड़े हैं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा।” सगे माता-पिता पर फिर छलका दर्द वीडियो में अनुराग का दर्द भी साफ नजर आया। उन्होंने अपनी पारिवारिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने सगे माता-पिता से वो प्यार और साथ नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उन्होंने कहा, “सगे मां-बाप से वैसा प्यार नहीं मिला, पर जो दूसरों के पेरेंट्स से मिल रहा है, वो भावना मैं शब्दों में बता नहीं सकता।जो लोग भी मुझे इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने में मदद कर रहे हैं, उनका शुक्रिया।” जिंदगी फैंस के नाम की अनुराग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फैंस का हर एक टेक्स्ट और कॉल उन्हें मेंटली मजबूत बना रहा है। उन्होंने लिखा, “मैं किसी को नहीं जानता, कभी नहीं मिला, फिर भी सब परिवार की तरह साथ हैं। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन मैं रिकवर हो जाऊंगा। अब यह जिंदगी आप लोगों के नाम है।” इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल बोले- सगे मां-बाप से प्यार नहीं मिला:पर फैंस के पेरेंट्स ने मुझे अनाथ नहीं होने दिया; एक्सीडेंट के बाद शेयर किया वीडियो