एसएस राजामौली ने ‘धुरंधर 2’ की सराहना की:रणवीर की एक्टिंग को मास्टरक्लास बताया, आदित्य धर की कहानी व साहस की प्रशंसा की

बॉलीवुड की चर्चित स्पाय थ्रिलर धुरंधर 2 को रिलीज हुए कुछ ही दिनों में फिल्म उद्योग के शीर्ष हस्तियों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब तक की सबसे बड़ी प्रतिक्रियाओं में से एक आई है दक्षिण के सुपरहिट डायरेक्टर एस.एस. राजामौली से। राजामौली ने ट्वीट कर कहा, “मैंने धुरंधर‑1 को पसंद किया था, लेकिन द रिवेंज ने उसे बड़ी बुलंदियों पर पहुंचाया है। लिखावट, कास्टिंग, तकनीकी काम, म्यूजिक और निर्देशन बेहतरीन है। चार घंटे का फिल्म बनाना और भी खतरनाक फैसले लेते हुए, यह फिल्म दर्शकों को आख़िरी फ्रेम तक बांधे रखती है।” उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की कहानी और साहस की भी तारीफ की। रणवीर सिंह के प्रदर्शन को ‘मास्टरक्लास’ बताया राजामौली ने खासकर रणवीर सिंह की एक्टिंग को हाईलाइट किया और कहा कि शेड में बहन के साथ वाला सीक्वेंस एक ‘मास्टरक्लास’ था। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर ने फिल्म में भावनात्मक गहराई को बखूबी पेश किया है। इसके अलावा राजामौली ने आर माधवन के अभिनय को भी सराहा, कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय भावना और भावनात्मक तनाव को बहुत प्रभावशाली तरीके से दर्शाया है। बताते चलें कि विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी धुरंधर 2 की खूब तारीफ की है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत ‘धुरंधर 2′ 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब तक की सबसे तेजी से बढ़ने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *