एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। परिणीति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। राघव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, “वह आखिरकार आ गया है! हमारा बेटा, और सच में, हमें पहले की जिंदगी याद नहीं रहती! बाहें पूरी, हमारे दिल और भी पूरे। पहले हमारे पास सिर्फ एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।” वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा- “इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं हो सकता। आपको बहुत सारा प्यार। भगवान आप दोनों पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें।” कपल ने 25 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं, और दो महीने बाद उनका घर खुशियों से भर गया। बता दें कि कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया और कहा कि जल्द ही वे गुड न्यूज़ शेयर करेंगे। वहीं, परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। न्यूज अपडेट हो रही है
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनीं मां; बेटे को दिया जन्म:पति राघव चड्ढा ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की