ओलिंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत ने जाग्रेब ओपन रेसलिंग 2026, UWW (युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) रैंकिंग सीरीज के पहले ही दिन सिल्वर मेडल जीता है। वहीं शुरुआती में ही हरियाणा के सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 4-8 फरवरी तक क्रोएशिया के जाग्रेब में सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में अमन सहरावत (61 किग्रा) और सुजीत कलकल (65 किग्रा) जैसे प्रमुख नामों के साथ 41 सदस्यीय भारतीय दल भाग ले रहा है। पहले दिन सुजीत कलकल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अमन सहरावत ने रजत पदक प्राप्त किया। पेरिस ओलिंपिक में जीत चुके ब्रॉन्ज मेडल अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक में देश के लिए ब्रोंज मेडल जीता था। वहीं हाल में नोएडा आयोजित हुई PWL में भी अमन सहरावत ने मुंबई टाइगर्स की टीम से खेलने का मिला था। वहीं सुजीत कलकल अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप में विजेता रह चुके हैं और उन्हें भी PWL में दिल्ली की टीम से खेलने का मौका मिला था। भारत की ओर से गया 41 पहलवालों का दल क्रोएसिया में आयोजित हो रही रेसलिंग ओपेन रैंकिंग सीरीज में भारत की ओर से 16 पुरुष फ्रीस्टाइल, 15 महिला पहलवान, और 10 ग्रीको-रोमन पहलवान भाग ले रहे हैं। अमन सहरावत झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ के रहने वाले हैं और सुजीत कलकल दादरी जिले के गांव इमलोटा के रहने वाले हैं। अमन ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज दिलाया था अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। उन्होंने फ्री-स्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया था। वे भारत के सबसे युवा ओलिंपिक मेडलिस्ट बने थे। उन्होंने 21 साल 24 दिन की उम्र में ओलिंपिक ब्रॉन्ज जीता।
हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल:क्रोएसिया में जाग्रेब ओपन रेसलिंग; 41 पहलवानों ने लिया भाग