पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे:2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी

इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में आज परफॉर्म करेंगे। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ICC ने X पोस्ट में लिखा था- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।’ जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन रिकी मार्टिन ‘लिविन’ ला विडा लोका’ और ‘द कप ऑफ लाइफ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रिकी मार्टिन टीवी और लाइव स्टेज शो भी करते हैं। उन्होंने 1994–95 में टीवी शो ‘जनरल हॉस्पिटल’ में काम किया था। सुखबीर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं
सुखबीर सिंह भले ही ज्यादातर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी गजलों में भी रही है। वह 9 भाषाओं में गा सकते हैं। इनमें हिंदी के अलावा पंजाबी, इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और स्वाहिली शामिल है। फाल्गुनी को डांडिया क्वीन भी कहा जाता
फाल्गुनी पाठक भारत की प्रसिद्ध पॉप और गुजराती सिंगर हैं, जिन्हें खासतौर पर गरबा और डांडिया गानों के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 12 मार्च 1969 को मुंबई में हुआ था। फाल्गुनी पाठक ने 1990 के दशक में इंडी-पॉप म्यूजिक से काफी लोकप्रियता हासिल की। उनके कई गाने आज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे याद पिया की आने लगी, मैनें पायल है छनकाई और मेरी चुनर उड़ उड़ जाए। उन्हें अक्सर डांडिया क्वीन भी कहा जाता है, क्योंकि नवरात्री के दौरान उनके लाइव गरबा-डांडिया कॉन्सर्ट बहुत मशहूर होते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *