कृतिका-गौरव ने शादी के बाद ग्रैंड आफ्टर-पार्टी दी:कपल ने ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर डांस किया; सचिन, युवराज और मलाइका समेत कई सेलेब्स पहुंचे

न्यूली मैरिड कपल कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के बाद 12 मार्च की रात मुंबई में आफ्टर-पार्टी दी। इस जश्न में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। सचिन तेंदुलकर, विद्या बालन और मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स इस कपल को बधाई देने पहुंचे। इस रिसेप्शन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव कपूर ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर कृतिका कामरा के लिए डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में कृतिका ब्लू बॉडी हगिंग गाउन और डायमंड नेकलेस में पहुंची, वहीं गौरव भी ब्लू फॉर्मल सूट में दिखाई दिए। पार्टी में शामिल हुए क्रिकेट और बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी में क्रिकेट की दुनिया सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान इस कपल को बधाई देने पहुंचे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शामिल हुईं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ दिखीं, तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी शिरकत की। इनके अलावा नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, नकुल मेहता अपनी पत्नी जानकी पारेख के साथ और एक्ट्रेस पूजा गौर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। कपल ने घर पर की थी रजिस्टर्ड मैरिज कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी ने 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। कृतिका और गौरव ने किसी बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *