टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। टीम ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वहीं, टीम के कुछ प्लेयर्स को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसमें संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा शामिल हैं। कप्तान सूर्या चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे
रविवार को फाइनल मैच के बाद सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया
भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 15वां शताब्दी में बना था अडालज नी वाव
अडालज नी वाव गुजरात के गांधीनगर के पास स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है, जिसे 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह पांच मंजिला गहरी संरचना अपनी बारीक नक्काशी, स्तंभों और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के शानदार मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। उस समय इसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत और विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया था। आज यह गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पूरी खबर…
कप्तान सूर्या ट्रॉफी फोटोशूट के लिए अडालज नी वाव पहुंचे:संजू, सिराज, तिलक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना