बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष की चौथी कड़ी ‘कृष 4’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फिल्म की तैयारी जोरों पर थी, लेकिन अब इसे फिलहाल रोक दिया गया है और काम पर ब्रेक लगा दिया गया है। कृष सीरीज के फैंस पिछले कई वर्षों से चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। पहले कृष (2006) और कृष 3 (2013) ने दर्शकों को खूब रोमांच दिया था, इसलिए अगला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर बनने की उम्मीद थी। इस बार खबर थी कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन न केवल हीरो होंगे, बल्कि फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अचानक ठंडे बस्ते में चली गई है। बजट को लेकर आयी मतभेद प्रमुख वजह बनी है। कहा जा रहा है कि ऋतिक चाहते थे कि ‘कृष 4’ को करीब ₹500 करोड़ के बजट में बनाया जाए, लेकिन आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ₹350 करोड़ के स्तर पर अटके रहे। दोनों पक्षों के बीच बजट को लेकर लंबी बातचीत चली, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया। इस विवाद के चलते फिल्म को फिलहाल साइडलाइन कर दिया गया है। अब ऋतिक रोशन खुद दूसरे स्टूडियोज से बातचीत कर रहे हैं, ताकि वे बजट के मुताबिक स्क्रिप्ट में बदलाव करके ‘कृष 4’ पर फिर से फोकस कर सकें। सूत्रों का कहना है कि ऋतिक रोशन, आदित्य की प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप से ले रहे हैं और जल्द ही नई योजना के साथ आगे आएंगे। जैसे-जैसे ये मुद्दा सुलझेगा, ‘कृष 4’ पर काम फिर से शुरू हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि बजट फाइनल होने पर शूटिंग और रिलीज की तिथियों का घोषणा जल्दी ही होगी। फिलहाल तो ये सुपरहीरो फिल्म कुछ समय के लिए रुकी हुई है, लेकिन इंडस्ट्री की नजरें अब आगे के प्लान पर जमी हुई हैं।
ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ अटकी:₹500 करोड़ के बजट पर आदित्य चोपड़ा से नहीं बनी सहमति, सुपरहीरो की फिल्म पर फिलहाल लगा ब्रेक