आरएएस-2024 के कल से शुरू होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:1096 पदों की वैकेंसी, जानिए किन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसके लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कवर फोटो, लेटेस्ट स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र अटैच करके फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *