अनुरोग डोभाल की ट्रोलिंग पर भड़के मुनव्वर:यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग में आत्महत्या की कोशिश की; अली गोली, एल्विश यादव भी सपोर्ट में उतरे

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने लाइव में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए डिवाइडर पर चला दी, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने उनकी सलामती की दुआ की है। वहीं एक्टर अली गोनी ने अनुराग की आलोचना करने और उन्हें ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है। मुनव्वर फारूकी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हम मेंटल की बात करते हैं। हम अक्सर कहते हैं कि किसी को कोई दिक्कत है, तो खुलकर बात करे, लेकिन जब वही शख्स बात करना चाहता है तो हम उसका मजाक उड़ाते हैं। आगे एक्टर ने कहा, ‘इंटरनेट को क्या बना दिया गया है। कोई शेयर करे तो कहते हैं व्यूज के लिए कर रहा है। वो व्यूज के लिए कर रहा है तो भी उसकी बात तो सुनो। लेकिन अगर वो व्यूज के लिए न कर रहा हो तो आप जिम्मेदार हो। किसी भी मर्द के लिए फैमिली प्रॉब्लम से बड़ा कुछ नहीं। वो दुनिया से लड़ लेगा, अगर घर में दिक्कत है तो वो परेशान ही रहेगा।’ आखिर में मुनव्वर ने कहा, ‘किसी का मजाक उड़ाने के लिए हजार चीजें मिल जाएंगी, लेकिन कभी ऐसी चीजों पर बात सुना करो। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि आपको पसंद न आए कि कोई अपनी बात कर रहा है। रही बात अनुराग की, तो पहली बार जब मैंने उसका वीडियो देखा, तो उससे संपर्क करने की कोशिश की। मैंने उसके सबसे करीबी से बात की, मुझे कई बातें पता चलीं। मैंने उससे कहा कि ध्यान रखो। फैमिली प्रॉब्लम कोई सॉल्व नहीं कर सकता। मैं उम्मीद करता हूं कि वो हमेशा ठीक रहे।’
मुनव्वर के अलावा एक्टर अली गोनी ने भी अनुराग डोभाल की लगातार हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘उसका मजाक उड़ाने वालों को शर्म आनी चाहिए। हर किसी को ऊपरवाला देख रहा है।’ साथ ही अली गोनी ने उनकी सलामती की भी दुआ की। यूट्यूबर और इंटरनेट पर्सनालिटी एलविश यादव ने भी अनुराग के सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके अलावा भी कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। क्या है पूरा विवाद? हाल ही में अनुराग डोभाल (UK07) ने यूट्यूबर पर दो घंटे का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरकास्ट मैरिज के चलते उनके परिवार वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है। रोते हुए वो बार-बार आत्महत्या की बातें कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद से ही अनुराग को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद शनिवार को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए, उन्होंने कार ड्राइव करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग में कहा- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है। देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *